Tuesday, 15 September 2026 | 5:57 AM
मनोरंजन

ट्रांसफॉर्मेशन फोटो शूट कर सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी बात , बोलीं- 'घर पर रहना अब हॉबी बन गया है'

सलमान खान के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी अक्सर कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जाता है। तो कभी वो ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी हॉबी
Share:
ट्रांसफॉर्मेशन फोटो शूट कर सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी बात , बोलीं- 'घर पर रहना अब हॉबी बन गया है'
Read in your preferred language.

सलमान खान के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी अक्सर कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जाता है। तो कभी वो ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी हॉबी के बारे में बताया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है। फोटो में सोनाक्षी स्लीवलेस ग्रे कलर का टॉप पहनी हुई हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और कैमरे में देखते हुए पोज दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'हम उस बिंदु पर पहुंच गए जहां घर रहना एक हॉबी बन गया है।'
सोनाक्षी की इस तस्वीर पर उन्हें फैंस की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सोनाक्षी ने के कई फैंस उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कई फैंस उनके ट्रैंसफॉर्मोशन से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कई लोग फोटो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं 'लगता है आपको घर पर खाना नहीं मिल रहा है।' हालांकि कई लोग उनके इस लुक को पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से एक- दूसरे की मदद करने की अपील कर रही थीं। सोनाक्षी ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कह रही थीं कि, ‘हमारे देश को कोरोना की दूसरी लहर ने बुरी तरह से प्रभावित किया है और मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं। जिन्होंने अपने आस-पास या परिजनों को खोया है। हमे हर रोज कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जिसमें लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल सुविधाएं और दवाइयां नहीं मिल पाती हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि ये बुरा वक्त को भी संभाला जा सकता है। हम सब साथ हैं।’ उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि ‘हम सब मिलकर इस बीमारी से लड़े और एक दिन जीतेंगे।'