Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
मनोरंजन

Indian Idol 12 का हिस्सा बनने पर सोना महापात्रा ने किया रेखा पर कटाक्ष, अनु मलिक को बताया दरिंदा

बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली हस्तियों में से एक हैं। वह अपने गानों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने बयान भी देती रहती हैं। अब उन्होंने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभि
Share:
Indian Idol 12 का हिस्सा बनने पर सोना महापात्रा ने किया रेखा पर कटाक्ष, अनु मलिक को बताया दरिंदा
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली हस्तियों में से एक हैं। वह अपने गानों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने बयान भी देती रहती हैं। अब उन्होंने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रेखा हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर और चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का हिस्सा बनने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने शो में पहुंचकर सभी कंटेस्टेंट और जजों के साथ काफी मस्ती भी की थी। सोना महापात्रा ने रेखा के इंडियन आइडल का हिस्सा बनने पर निराशा व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने सिंगर अनु मलिक को लेकर बड़ी बात बोली है।

अनु मलिक मीटू मूवमेंट के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप झेल चुके हैं। जिसके चलते वह लंबे समय तक इंडियन आइडल का हिस्सा नहीं रहे थे, लेकिन हाल ही में वह एक बार फिर से वह इंडियन आइडल में नजर आए थे। ऐसे में सोना महापात्रा ने रेखा को इस शो का हिस्सा बनने के लिए निराशाजनक बताया है। साथ ही उन्होंने अनु मलिक को एक दरिंदे बताया है। यह बात सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर कही है।

गायिका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सोशल मीडिया पर एक दुखद संगीत रियलिटी शो को बढ़ावा देने वाली एक अच्छी कलाकार और शानदार महिला रेखा को देखकर खुश हूं। निराशाजन क्यों? आप एक ऐसे शो को क्या कहेंगे जो एक मशहूर सीरियल यौन दरिदें और साल-दर-साल अपने पेरोल को खराब करता है? अनु मलिक, कभी भी एक हैशटैग के लायक नहीं है, 

सोशल मीडिया पर सोना महापात्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गायिका के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाली सोना महापात्रा को हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। फटी जींस विवाद के सिलसिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद सोना महापात्रा को इंस्टाग्राम पर जान से मारने तक की धमकियां दी गयीं, जिसके बाद सोना ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है और इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है।