Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
मनोरंजन

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के कुछ खास मेहमान

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी इन दिनों सुर्खियों में है. 24 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अलीबाग के 'द मेंशन हाउस' में वरुण-नताशा (Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding) सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. पंजाबी रस्म
Share:
वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के कुछ खास मेहमान
Read in your preferred language.

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी इन दिनों सुर्खियों में है. 24 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अलीबाग के 'द मेंशन हाउस' में वरुण-नताशा (Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding) सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. पंजाबी रस्मों से इस शादी का संपन्न किया जाएगा. डेविड धवन के छोटे बेटे की शादी में बॉलीवुड के कुछ खास लोगों का न्यौता दिया गया है. इसकी वजह कोरोना बताई जा रही है.

शादी के लिए डेविड धवन ने भले ही आमंत्रित सेलेब्स की लिस्ट छोटी रखी है, लेकिन इसके बाद भी बॉलीवुड के कई दिग्गज वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding) की शादी में दिखाई दे सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आज धवन और दलाल फैमिली अलीबाग स्थित रिजॉर्ट में पहुंचने वाले हैं, जहां 22 जनवरी से 24 जनवरी तक शादी की रस्में होंगी.

परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, शादी में सलमान खान, कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा करण जौहर, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, साजिद नाडियाडवाला और शाहरुख खान भी धवन परिवार की खुशी के मौके पर पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही परिवार ने मुंबई में एक बड़े रिसेप्शन की तैयारी की है, जिसमें दिग्गज अभिनेता और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी.