Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
मनोरंजन

तो इसलिए 15 फिल्मों में सलमान खान का नाम रखा गया था 'प्रेम',

, सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म थी 'मैंने प्यार किया' जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम नाम के लड़के का किरदार निभाया था। उनके किरदार को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के सुपरहिट होने क
Share:
तो इसलिए  15 फिल्मों में सलमान खान का नाम रखा गया था 'प्रेम',
Read in your preferred language.

,

सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म थी 'मैंने प्यार किया' जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम नाम के लड़के का किरदार निभाया था। उनके किरदार को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद इस निर्देशक अभिनेता की जोड़ी ने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। सबसे खास बात ये थी कि इन सभी फिल्मों में सलमान खान का नाम प्रेम ही था। इस नाम को लेकर सूरज बड़जात्या ने कहा था कि, 'प्रेम एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो पारंपरिक रुप से अपनी जड़ों से जुड़ा है, मस्ती करता है लेकिन उसे अपने परिवार के साथ रहना पसंद है। वो दिल का अच्छा है'।