Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
India

सीतापुर: चोरी/नकबजनी के अपराधो में लिप्त पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये के 02 इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में चोरी/नकबजनी के अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी सिधौली के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिधौली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 155/21 धारा 2/3 उ
Share:
सीतापुर: चोरी/नकबजनी के अपराधो में लिप्त पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये के 02 इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में चोरी/नकबजनी के अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी सिधौली के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिधौली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 155/21 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिधौली, सीतापुर में वांछित 15,000-15,000/- रूपये के 02 इनामिया अभियुक्तों 1. रामनाथ पुत्र रघुबीर नि0 असोधन थाना सिधौली 2.राकेश पुत्र शत्रोहन नि0 शिवपुरी थाना सिधौली सीतापुर को ग्राम अशोधन के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगण शातिर चोर हैं जो अपने आर्थिक एवम् भौतिक लाभ हेतु गैंग बनाकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर चोरी/नकबजनी के अपराध कारित करते है। इनके विरुद्ध इस संबंध कई अभियोग भी पंजीकृत है। दोनो अभियुक्त करीब दो माह से वांछित चल रहे थे। जिनकी शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोनो अभियुक्तो पर पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्तगण द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान माननीय न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।