Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
मनोरंजन

'Most loved Jodi' का अवॉर्ड सिडनाज को मिला ,फैंस के दिलों में इस तरह हैं जिंदा

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी 'सिडनाज' हमेशा से ही लोगों के दिलों पर छाई रही हैं. भले ही आज सिद्धार्थ इस दुनिया में न हो, लेकिन उनकी इस जोड़ी को आज भी लोग पसंद करते हैं. सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी अमर हो गई है. इस लवस्टोरी की चर्चा हर तरफ है. जिसको देखते हुए सिडनाज को 'मोस्ट लव्ड जोड़ी अवॉ
Share:
'Most loved Jodi' का अवॉर्ड सिडनाज को मिला ,फैंस के दिलों में इस तरह हैं जिंदा
Read in your preferred language.

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी 'सिडनाज' हमेशा से ही लोगों के दिलों पर छाई रही हैं. भले ही आज सिद्धार्थ इस दुनिया में न हो, लेकिन उनकी इस जोड़ी को आज भी लोग पसंद करते हैं. सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी अमर हो गई है.
इस लवस्टोरी की चर्चा हर तरफ है. जिसको देखते हुए सिडनाज को 'मोस्ट लव्ड जोड़ी अवॉर्ड' (Most loved Jodi Award) से नवाजा गया है.
सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को यह अवॉर्ड 'द क्लेफ म्यूजिक अवॉर्ड'की ओर से मिला है.
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस अवॉर्ड के मिलने की चर्चा हुई. नेटिजेंस ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है और सभी बेहद इमोशनल भी हो गए.
सिद्धार्थ शुक्ला ने बीते 2 सितबंर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. जिसके बाद से उनकी फैमिली और फैंस को सदमा लगा था.
शहनाज उनके यूं चले जाने से टूट सी गई थी. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस भी उन्हें याद कर रहे थे और अपने-अपने अंदाज में सभी ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दिया.
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी पहली बार बिग बॉस 13 में एक साथ नजर आई थी. जहां दोनों की मजबूत बॉडिंग देखने को मिली थी.