Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
Entertainment

सिद्धार्थ शुक्ला,नेहा भसीन को बहुत हैंडसम लगते थे , Bigg Boss OTT से बाहर आने के बाद पहली मुलाकात की याद

मशहूर सिंगर और बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं नेहा भसीन शो के आकिरी हफ्ते में कम वोट मिलने की वजह से एलिमिनेट हो गई थीं। बिग बॉस हाउस के अंदर रह रहे लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर घर से बाहर आने के बाद ही पता चली थी। ऐसे में नेहा भसीन को भी हाल ही में इस बारे में पता चला। अब नेहा भसीन ने
Share:
सिद्धार्थ शुक्ला,नेहा भसीन को बहुत हैंडसम लगते थे , Bigg Boss OTT से बाहर आने के बाद पहली मुलाकात की याद
Read in your preferred language.

मशहूर सिंगर और बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं नेहा भसीन शो के आकिरी हफ्ते में कम वोट मिलने की वजह से एलिमिनेट हो गई थीं। बिग बॉस हाउस के अंदर रह रहे लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर घर से बाहर आने के बाद ही पता चली थी। ऐसे में नेहा भसीन को भी हाल ही में इस बारे में पता चला। अब नेहा भसीन ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए उनके साथ अपनी पहली मुलाकात याद की है। साथ ही बताया है उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला बेहद हैंडसम लगते थे।

नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी से बाहर आने के बाद लगातार कई बयान दे रही हैं। इसी बीच नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला कोभी याद किया है। नेहा ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ नेहा ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है। साथ ही साथ सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में बताया है।

नेहा भसीन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अभी मैंने खबर सुनी, जिसे सुनकर मेरा दिल टूट गया। मुझे ऐसा लगा कि यह कल की ही तो बात थी जब सिद्धार्थ और शहनाज बिग बॉस के घर के अंदर आए थे। जब मैंने पहली बार सिद्धार्थ को देखा था तो मुझे वह काफी हैंडसम लगे थे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही थी। शहनाज और सिद्धार्थ के परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। परिवार और दोस्तों को हिम्मत मिले और मजबूती भी।'

बता दें कि नेहा भसीन से पहले प्रतीक सहजपाल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा था। प्रतीक को भी ये दुखद खबर घर से बेघर होने के बाद मिली थी। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर करते हुए याद किया। इसके अलावा प्रतीक ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज प्रतीक की जमकर तारीफें कर रहे थे।