Tuesday, 15 September 2026 | 12:08 AM
मनोरंजन

श्रुति हासन और अक्षरा हासन ने कमल हासन के 67वें जन्मदिन को बनाया खास

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही साथ दुनियाभर में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर कमल हासन आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमल हासन के जन्मदिन के मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही साथ राजनीतिक जगत और उनके फैंस की तरफ से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन इन सभी के बीच
Share:
श्रुति हासन और अक्षरा हासन ने कमल हासन के 67वें जन्मदिन को बनाया खास
Read in your preferred language.

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही साथ दुनियाभर में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर कमल हासन आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमल हासन के जन्मदिन के मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही साथ राजनीतिक जगत और उनके फैंस की तरफ से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन इन सभी के बीच कमल हासन के जन्मदिन को उनकी बेटियों ने और भी ज्यादा खास बना दिया। कमल हासन की बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन ने अपने पिता के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
श्रुति हासन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिता कमल हासन के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर कमल हासन के जवानी के दिनों की है जिसमें श्रुति हासन बहुत छोटी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रुति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे!! इस साल और आने वाला समय आपके लिए खुशी, जादू और आर्चिस्ट्री के सिग्नेचर ब्रांड से भरपूर हो। ढेर सारा प्यार और हमारे लिए आपके पास मौजूद अविश्वसनीय चीजों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'
वहीं कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन ने भी अपने पिता को थ्रोबैक तस्वीरों के जरिए बर्थडे विश किया है। अक्षरा हासन ने जो पहली तस्वीर शेयर की है। वो फिल्म 'चाची 420' के सेट की है। जिसमें कमल हासन अपने चाची वाले गेटअप में हैं और उनके साथ दोनों बेटियां खड़ी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कमल हासन अकेले हैं और तीसरी तस्वीर में कमल हासन और अक्षरा हासन साथ खड़े हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे बापू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके काम के माध्यम से जीवन और इसके विभिन्न दृष्टिकोणों के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए धन्य हूं। जिस दिल से आप अपने जुनून को चलाते हैं, उसने मुझे उस काम में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया है जिसे मैंने चुना है। हैप्पी बर्थडे माई रॉकस्टार, बापूजी।'