Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
मनोरंजन

श्रवण साहनी ने ली अंतिम सांस, नीतू कपूर के समधी थे श्रवण साहनी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के ससुर श्रवण साहनी बीते सोमवर को चल बसे। 27 दिसम्बर की रात ही उनका निधन हुआ है। रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर को शेयर करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। रिद्धिमा कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'हम आपको बहुत मिस करें
Share:
श्रवण साहनी ने ली अंतिम सांस, नीतू कपूर के समधी थे श्रवण साहनी
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के ससुर श्रवण साहनी बीते सोमवर को चल बसे। 27 दिसम्बर की रात ही उनका निधन हुआ है। रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर को शेयर करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। रिद्धिमा कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'हम आपको बहुत मिस करेंगे।' इसी के साथ रिद्धिमा ने इस तस्वीर पर एक ब्रेकिंग हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है। रिद्धिमा के साथ-साथ उनके पति भरत साहनी ने भी सोशल मीडिया पर पिता को श्रद्धाजंलि दी है।
नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर भरत साहनी की पोस्ट को शेयर करके अपना दुख व्यक्त किया है। इस दुखद खबर के मिलते ही फैंस भी रिद्धिमा कपूर के ससुर की आत्मा की शांति के लिए कामना कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में श्रवण साहनी का अंतिम संस्कार किया गया है।