Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
खेल

पोछा मारूं पहले या झाड़ू? युवराज सिंह ने शादी की खबरों पर बुमराह को किया ट्रोल

 टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह को शादी की खबरों पर उनकी खिंचाई की है. युवराज सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर मजाकिया ट्वीट करते रहते हैं. अब उन्होंने बुमराह की एक फोटो पर मजाकिया ट्वीट किया है. युवराज सिंह ने बुमराह की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पोछा मारूं पह
Share:
पोछा मारूं पहले या झाड़ू? युवराज सिंह ने शादी की खबरों पर बुमराह को किया ट्रोल
Read in your preferred language.

 टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह को शादी की खबरों पर उनकी खिंचाई की है. युवराज सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर मजाकिया ट्वीट करते रहते हैं. अब उन्होंने बुमराह की एक फोटो पर मजाकिया ट्वीट किया है. युवराज सिंह ने बुमराह की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पोछा मारूं पहले या झाड़ू?'

दरअसल, मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी करने वाले हैं. इसी वजह से उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से छुट्टी ली है. बुमराह ने बीसीसीआई को बताया है कि उन्हें शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी चाहिए, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में 23 मार्च से वनडे सीरीज शुरू होनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है या इसे ड्रॉ करा लेता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा

बुमराह को लेकर पहले अटकलें चल रही थी कि उन्हें चोट नहीं लगी है. लेकिन ऐसा नहीं है. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए बीसीसीआई से आराम लेने की इजाजत मांगी है, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया. बुमराह को 2019 में चोट लगी थी और वह चार महीने तक बाहर रहे थे. उन्होंने जनवरी 2020 में वापसी की और लॉकडाउन लगने के कुछ महीने पहले तक क्रिकेट खेला.