Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
मनोरंजन

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोड़कर, दुबई में लगा टीका

अदिति त्यागी - कोरोना वायरस के वैक्सीन का इंतजार हर कोई कर रहा है। कई देशों में तो वैक्सीन का लगना भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी खुद को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित कर लिया है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि भारत में तो अभी सिर्फ वैक्सीन का ट्रायल शुरू है तो इस एक्ट्रेस
Share:
कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोड़कर, दुबई में लगा टीका
Read in your preferred language.

अदिति त्यागी - कोरोना वायरस के वैक्सीन का इंतजार हर कोई कर रहा है। कई देशों में तो वैक्सीन का लगना भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी खुद को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित कर लिया है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि भारत में तो अभी सिर्फ वैक्सीन का ट्रायल शुरू है तो इस एक्ट्रेस ने कैसे वैक्सीन लगवा ली। चलिए बताते हैं आपको -

दरअसल इन दिनों शिल्पा दुबई में हैं। दुबई में ही उन्होंने खुद को वैक्सीन लगवाई है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के सहारे दी है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो मास्क लगाए नजर आ रही हैं और उनके हाथ पर हल्की सी पट्टी भी बंधी हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा - 'वैक्सीन लगवा लिया है और अब सुरक्षित हूं। 2021 मैं आ रही हूँ। Thank you UAE 'सबसे खास बात ये है कि शिल्पा वैक्सीनेशन करवाने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर बहने हैं। शिल्पा नम्रता से बड़ी हैं। शिल्पा फ़िल्मों में आ गयीं और नम्रता मॉडलिंग में। नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की थी।

शिल्पा शिरोडकर की फिल्मों की बात करें तो वो किशन कन्हैया, त्रिनेत्र, हम, दिल ही तो है, आँखें, पहचान, गोपी किशन, मृत्युदंड जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आख़िरी बार वो फ़िल्म गज गामिनी का हिस्सा थी। खबरें हैं कि वो जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। वहीं शादी के करीब 10 साल बाद उन्होंने टीवी पर वापसी करने का मन बनाया है और 'एक मुट्ठी आसमान' सीरियल साइन किया है।