Monday, 14 September 2026 | 8:24 PM
Entertainment

Raj Kundra के अरेस्ट होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- ‘आज मुझे जिंदगी जीने के लिए...’

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा इस वक़्त ​मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हिरासत में हैं। राज पर अश्लील फ़िल्में बनाने और ऐप के ज़रिए अपलोड करने का आरोप है। राज की गिरफ्तारी के बाद कई स्टार्स सामने आए और अपना पक्ष रखा। कई राज के सपोर्ट में खड
Share:
Raj Kundra के अरेस्ट होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- ‘आज मुझे जिंदगी जीने के लिए...’
Read in your preferred language.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा इस वक़्त ​मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हिरासत में हैं। राज पर अश्लील फ़िल्में बनाने और ऐप के ज़रिए अपलोड करने का आरोप है। राज की गिरफ्तारी के बाद कई स्टार्स सामने आए और अपना पक्ष रखा। कई राज के सपोर्ट में खड़े दिखे तो कई उनके खिलाफ। वहीं इन सबके बीच शिल्पा शेट्टी अबतक चप्पी साधे हुए थीं। लेकिन अब पति की गिरफ्तारी के बाद पहली बार शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उनका ये पोस्ट बहुत कुछ कहता है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जेम्स थर्बर की किबात के पेज की तस्वीर शेयर की है। इस पेज पर जिंदा रहने और चिुनौतियों जैसी बातें के बारे में लिखा है। किताब के पेज पर लिखा है, 'गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें, या डर से आगे न देखें, बल्कि जागरूकता से देखें। हम गुस्से में पीछे मुड़कर लोगों को देखते हैं, ये वो लोग होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हम इस संभावना के डर से तत्पर रहते हैं कि हम अपनी नौकरी खो सकते हैं। किसी बीमारी का अनुबंध कर सकते हैं, या किसी प्रियजन की मृत्यु का शिकार हो सकते हैं। जिस जगह पर हमें रहने की आवश्यका है, वह यहीं हैं, अभी जो रहा है या क्या हो सकता है, उसे उत्सुकता से नहीं देख रहा है, बल्कि पूरी तरह से जागरूक है कि क्या है।'

इसमें आगे लिखा है, 'मैं एक गहरी सांस लेता हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं। मैं पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी। आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है।'