Tuesday, 15 September 2026 | 5:53 AM
मनोरंजन

Shilpa Shetty ने पोस्ट शेयर कर किया फैंस को मोटिवेट, कहा- अपने स्वास्थ्य, नींद और खाने के साथ कोई लपवाही ना करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेट और शानदार अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपने फैंस को इस मुश्किल दौर में पॉजिटिव रहने के कुछ मंत्र बता रही हैं। इस मोटि
Share:
Shilpa Shetty ने पोस्ट शेयर कर किया फैंस को मोटिवेट, कहा- अपने स्वास्थ्य, नींद और खाने के साथ कोई लपवाही ना करें
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेट और शानदार अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपने फैंस को इस मुश्किल दौर में पॉजिटिव रहने के कुछ मंत्र बता रही हैं।

इस मोटिवेशन पोस्ट को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट में वो अपने फैंस को इस मुश्किल वक्त में पॉजिटिव रहने तरीकों के बारें में बता रही हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘एक दूसरे की मदद करने के लिए, हमें खुद के साथ ईमानदार रहने की जरूरत हैं। बाकी सब चीजों से पहले प्राथमिकता दें कि आपको क्या चाहिए और आपका ध्यान आकर्षित करना चाहिए। कृपया अपने स्वास्थ्य, अपने खाने, अपनी नींद और पीने के पानी के साथ कोई भी लापरवाही में करें।’

एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘जब आपको लगता है कि आपके आस-पास सब कुछ ठीक नहीं है। तो अपनी पीठ को सीधा करें, अपनी जीभ को अपने मुंह की ऊपरी सतह से छूलाते हुए नीचे छोड दें और अपने कंधों को ढ़ीला कर दें। साथ ही अपनी आंखे बंद करें और गहरी सांसे लें। इसके बाद आपको महसूस होगा की आपके आस-पास सब ठीक है।’

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।