Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

राज कुंद्रा की सफाई के बाद सपोर्ट में आईं शिल्पा शेट्टी..

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का ट्वीट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को शिल्पा ने अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बयान के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा ने अपने पति का सपोर्ट करने के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल फेमस कोट
Share:
राज कुंद्रा की सफाई के बाद सपोर्ट में आईं शिल्पा शेट्टी..
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का ट्वीट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को शिल्पा ने अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बयान के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा ने अपने पति का सपोर्ट करने के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल फेमस कोट्स को शेयर किया है। आपको बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के मामले में राज कुंद्रा दो महीने तक जेल में बिताने के बाद अब वह बेल पर बाहर हैं। जेल से रिहा के बाद राज कुंद्रा ने एक बयान रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को 'विच- हंट' कहा है।
शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट पोस्ट में राज द्वारा पोर्न केस को 'विच हंट' बताने वाली एक खबर को साझा करते हुए लिखा, "सच्चाई अखंडनीय है। द्वेष उस पर हमला कर सकता है, अज्ञानता इसका उपहास कर सकती है, लेकिन अंत में यह वहीं है।बता दें कि बीते जुलाई के महीने में राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और एप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी भी की गई थी। एक के बाद एक कई लड़कियों ने राज कुंद्रा पर जबरदस्त पोर्न फिल्मों में काम करवाने का आरोप भी लगाया था। बहरहाल, दो महीने तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था। लेकिन महीनों बाद राज कुंद्रा की ओर से बयान रिलीज किया गया है, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा कि वो हर ट्रायल का सामना करने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में इस पूरे मामले को 'विच- हंट' कहा है। उन्होंने पोर्न कंटेंट के प्रोडक्शन या डिस्ट्रीब्यूशन से अपने जुड़े होने की हर बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया ।