Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
मनोरंजन

Sharmila Tagore अब तक नहीं मिलीं हैं Kareena के छोटे बेटे Jeh से, इंटरव्यू में बताया कैसा है सास बहू का रिश्ता?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी सास शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) एक दूसरे के साथ कम ही दिखाई देती हैं. लेकिन दोनों एक शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं. शर्मिला टैगोर को करीना कपूर के चैट शो में भी देखा गया था. इस दौरान भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज दिखाई दे रही थी. लेकिन शर्
Share:
Sharmila Tagore अब तक नहीं मिलीं हैं Kareena के छोटे बेटे Jeh से, इंटरव्यू में बताया कैसा है सास बहू का रिश्ता?
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी सास शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) एक दूसरे के साथ कम ही दिखाई देती हैं. लेकिन दोनों एक शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं. शर्मिला टैगोर को करीना कपूर के चैट शो में भी देखा गया था. इस दौरान भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज दिखाई दे रही थी. लेकिन शर्मिला टैगोर अब तक अपने छोटे पोते जेह से नहीं मिली हैं. जेह का जन्म फरवरी में हुआ था. आखिर सास बहू का एक दूसरे के साथ कैसा रिश्ता हैं इसे लेकर हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बात की

शर्मिला टैगोर को लेकर पूछे गए सवाल पर करीना कपूर ने कहा कि "जब भी उनसे उनकी सास को लेकर सवाल किया जाता है तो वो थोड़ी नर्वस हो जाती हैं. वो एक आइकॉन हैं और ऐसे लीजेन्ड्री शख्सियत के बारे में मैं क्या कह सकती हैं, दुनिया उन्हें मेरी सास के तौर पर जानती है.' करीना ने कहा कि मैं बहुत किस्मत वाली हूं कि मुझे इस बात का गर्व है कि वो मेरी सास हैं. वो एक कमाल की इंसान हैं उन्होंने इस इंडस्ट्री पर राज किया है. वो बेहद शालीन, प्यारी और ध्यान रखने वाली इंसान हैं. मैं लकी हूं कि मैं उन्हें काफी करीब से जानती हूं. करीना ने कहा कि शर्मिला जी एक ऐसी शख्सियत है जो हमेशा अपने बच्चों और पोते-पोतियों के लिए मौजूद रहती हैं. यही नहीं वो अपनी बहू को भी पूरा समय देती हैं.
वहीं जब उनसे पूछा गया कि वो अब तक जेह से क्यों नहीं मिली हैं तो उन्होंने कहा कि, "मैरे दिल में उनके लिए बहुत इज्जत हैं, लेकिन महामारी की वजह से ये साल जिस तरह गुजरा उसकी वजह से हम एक दूसरे से वक्त नहीं बिता पाए."
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला टैगोर ने भी अपनी बहू करीना की तारीफों में पुल बांधे थे. उन्होंने कहा था कि करीना कपूर उनके हर मैसेज का जवाब देती हैं, जबकि सैफ और सोहा ऐसा नहीं करते. उन्हें करीना की निरंतरता काफी पसंद हैं.