Tuesday, 15 September 2026 | 11:05 AM
मनोरंजन

ड्रग्स केस के बाद दोबारा शूटिंग पर लौटे शाहरुख खान

क्रूज ड्रग्स केस में नाम आने के चलते बीता कुछ वक्त शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा। हालांकि अब उनकी लाइफ पहले की तरह पटरी पर लौट आई है और करीब 3 महीने बाद शाहरुख किसी शूटिंग सेट पर देखा गया है। शूटिंग सेट से एक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह 'किंग
Share:
ड्रग्स केस के बाद दोबारा शूटिंग पर लौटे शाहरुख खान
Read in your preferred language.

क्रूज ड्रग्स केस में नाम आने के चलते बीता कुछ वक्त शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा। हालांकि अब उनकी लाइफ पहले की तरह पटरी पर लौट आई है और करीब 3 महीने बाद शाहरुख किसी शूटिंग सेट पर देखा गया है। शूटिंग सेट से एक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह 'किंग खान' के लुक में धांसू नजर आ रहे हैं।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख अपने बॉडीगार्ड के साथ शूट‍िंग के लिए जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें काले रंग की टी-शर्ट और चश्मा पहने हुए देखा जा सकता है। पीछे बंधे हुए बालों के साथ फोटो में उनका बैक साइड ही ज्यादा दिख रहा है। एक्टर की इस तस्वीर को उनके फैन क्लब पर शेयर किया है। वहीं इस वायरल तस्वीर को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की शूट‍िंग कर दिया है तो कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा वह एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। हालांकि इस बारें में अभी तक कोई एक्टर या फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं है। बरहाल एक्टर की फोटो देख कर उनके चाहने वाले जरूर खुश हो गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर में 'पठान' की शूटिंग स्पेन में होनी थी लेकिन आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद इसे कैंसल कर दिया गया था। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' का शूट अब दोबारा शुरू हो गया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदारों में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म के शूटिंग क्लिप्स कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। आपको ये भी बता दें कि चार साल बाद शाहरुख इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान पिछली बार दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे।