Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
Entertainment

शहनाज गिल जल्द ही रिया कपूर की फिल्म में दिखेंगी, बोलीं- एक समय था जब पंजाबी इंडस्ट्री ने मुझे साइडलाइन किया था

फिल्म किसी का भाई किसी की जान में शहनाज गिल की परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई। फिल्म में शहनाज ने सुकून का किरदार निभाया था। हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शहनाज ने बताया कि वो जल्द ही फिल्ममेकर रिया कपूर की अपकमिंग फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। इंटरव्यू में शहनाज ने कहा
Share:
शहनाज गिल जल्द ही रिया कपूर की फिल्म में दिखेंगी, बोलीं- एक समय था जब पंजाबी इंडस्ट्री ने मुझे साइडलाइन किया था
Read in your preferred language.

फिल्म किसी का भाई किसी की जान में शहनाज गिल की परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई। फिल्म में शहनाज ने सुकून का किरदार निभाया था।
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शहनाज ने बताया कि वो जल्द ही फिल्ममेकर रिया कपूर की अपकमिंग फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी।
इंटरव्यू में शहनाज ने कहा- मेरे पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। मैंने रिया कपूर की फिल्म में काम किया है। जब भी ये फिल्म रिलीज होगी, हम इस पर भी बात करेंगे। मैंने इस फिल्म में भी अच्छा काम किया है। मैंने अपना बेस्ट दिया है।
2019 में ये रुमर थी कि शहनाज गिल रिया कपूर की किसी फिल्म में काम कर रही हैं। ये भी कहा जा रहा था कि इस फिल्म में वो बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी।
इंटरव्यू के दौरान शहनाज से ये भी पूछा गया कि बिग बॉस के होस्ट और फिल्म में एक्टिंग कर रहे सलमान खान एक-दूसरे से कितने अलग हैं ? इस बात का जवाब देते हुए शहनाज ने कहा कि वो इन दोनों जगहों पर बिल्कुल एक जैसे लगते हैं और एक जैसे रहते भी हैं।
उनकी पर्सनालिटी में कोई अंतर नहीं है। वो सलाह तो देते रहते हैं, लेकिन मुफ्त में नहीं। वो मेरे टीचर या गुरु तो नहीं हैं, लेकिन जब भी मैं उनसे कोई सलाह मांगती हूं वो मुझे कोई काम की एडवाइस देते हैं।
बिग बॉस 16 के बाद शहनाज दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘हौंसला रख’ में दिखी थीं। इस फिल्म में उन्हें खूब पसंद किया था। हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में शहनाज ने बताया था कि उन्हें अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में नहीं बुलाया गया था और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें पूरी तरह साइडलाइन कर दिया था।
शहनाज ने आगे बताया- उन्होंने फिल्म के प्रीमियर के लिए सभी को बुलाया था। प्रोडक्शन हाउस को भी बुलाया गया था। मैंने फिल्म देखी और जब मैं फिल्म देखकर निकल रही थी तो मैंने फिल्म के प्रीमियर में आए लोगों की फोटो और वीडियो देखी। वहां मुझे छोड़कर सब थे। उस दिन मैं बहुत रोई थी।
इंटरव्यू में शहनाज ने ये नहीं बताया कि वो किस फिल्म का जिक्र कर रही हैं। उन्होंने 2017 में सत श्री अकाल इंग्लैंड फिल्म के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। शहनाज काला शाह काला और डाका जैसी पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।