Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

शाहगंज(जौनपुर): परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी इंद्राज गौतम (40) का उसकी पत्नी से किसी बात को ले
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी इंद्राज गौतम (40) का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज युवक ने वाराणसी फैजाबाद रेलखंड स्थित बिलवाई रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। शाहगंज से फैजाबाद की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के सामने कूद गया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।