Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): पीड़िता के पति की थाने में पिटाई के प्रकरण में दो एसआई एवं एक आरक्षी निलंबित

शाहगंज(जौनपुर): पत्नी के साथ हुए दरिन्दगी की शिकायत करने पहुंचे एक युवक की पुलिस द्वारा की गयी पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अशोक कुमार सख्त रूख अपनाते हुए आज देर शाम को दो दारोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया। बताते चलें कि बुधवार को शाहगंज कोतवाली के अंदर एक फरियादी के साथ पुलिस के मारप
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): पत्नी के साथ हुए दरिन्दगी की शिकायत करने पहुंचे एक युवक की पुलिस द्वारा की गयी पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अशोक कुमार सख्त रूख अपनाते हुए आज देर शाम को दो दारोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया।
बताते चलें कि बुधवार को शाहगंज कोतवाली के अंदर एक फरियादी के साथ पुलिस के मारपीट की खबर अखबारों में प्रकाशित हुई थी।
खबर के अनुसार शाहगंज थाना में एक व्यक्ति के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसका पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए थाना शाहगंज के उप निरीक्षक अनिल मिश्रा, उप निरीक्षक सुनील कुमार व आरक्षी शेषनाथ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी शाहगंज को दी गयी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को जनता से सद्भावपूर्वक आचरण करने की हिदायत दी है।