Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): ट्रक मोटरसाइकिल भिडंत , मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी युवक सोमवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से नगर में जा रहा था। घर के समीप सेन्ट थामस मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी युवक सोमवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से नगर में जा रहा था। घर के समीप सेन्ट थामस मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी दिवाकर यादव (27) पुत्र अच्छेलाल यादव सोमवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से दवा लेने के लिए नगर में जा रहा था सेन्ट थामस मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर देखकर चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।