Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

शाहगंज(जौनपुर):फेसबुक पर अवैध असलहे के साथ पोस्ट करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा बरामद करते हुए तीन लोगों को विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी के अवैध असलहे के साथ फेसबुक पर पोस्ट के बाद कार्रवाई की। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक कार्यक्रम में असलहा लहराते हुए एक युवक ने अवैध असलहे के साथ फेसबुक पर पो
Share:
Read in your preferred language.


कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा बरामद करते हुए तीन लोगों को विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी के अवैध असलहे के साथ फेसबुक पर पोस्ट के बाद कार्रवाई की।
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक कार्यक्रम में असलहा लहराते हुए एक युवक ने अवैध असलहे के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया था। उसकी इस पोस्ट को संज्ञान में आने के उपरांत कोतवाली पुलिस ने जांच की। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी आदर्श यादव पुत्र सुरेंद्र यादव, उसरा भादी गांव निवासी अनुराग यादव पुत्र रंजीत यादव व खुटहन थाना क्षेत्र के शेरा पट्टी गांव निवासी अली अब्बास पुत्र एजाज हुसैन को अलग-अलग स्थानों से एक एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के उनका चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया।