Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
मनोरंजन

विकिपीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण देख भड़कीं दिवंगत एक्टर की बहन, की इस बड़े बदलाव की मांग

पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने अभिनेता की मौत को आत्महत्या बताया था। हालांकि सीबीआई अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की जांच कर रही हैं, लेकिन दिवंगत अभिनेता के विकिपीडिया पेज पर उनकी मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रह
Share:
विकिपीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण देख भड़कीं दिवंगत एक्टर की बहन, की इस बड़े बदलाव की मांग
Read in your preferred language.

पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने अभिनेता की मौत को आत्महत्या बताया था। हालांकि सीबीआई अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की जांच कर रही हैं, लेकिन दिवंगत अभिनेता के विकिपीडिया पेज पर उनकी मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रहा है।

ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने विकिपीडिया पेज पर उनकी मौत के कारण पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। प्रियंका सिंह ने विकिपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स और को-फाउंडर लैरी सेंगर से अपील की है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कारण को बदला जाए। प्रियंका सिंह ने यह अपील सोशल मीडिया पर की है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर सुशांत सिंह राजपूत पर याद करती रहती हैं।

प्रियंका सिंह ने लैरी सेंगर को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं सुशांत की बहन हूं। लैरी सेंगर तटस्थता के साथ एक विश्वसनीय आवाज बनने के लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूं। आज की दुनिया में जानकारी ही बहुत ताकत है, ऐसे में तथ्यों पर टिके रहना ही उचित है और यही सबसे अच्छी बात है जो हम कर सकते हैं। #JusticeforSushant' प्रियंका सिंह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपने अगले ट्वीट में विकिपीडिया के पेज और फाउंडर जिमी वेल्स को टैग किया है।

दिवंगत अभिनेता की बहन ने अपने दूसरी ट्वीट में लिखा, 'विकिपीडिया के जिमी वेल्स से मेरी मांग है कि पहले तो चूंकि एक शीर्ष भारतीय एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से सुशांत की मौत के मामले की अभी तक जांच जारी है इसलिए विकी पेज पर उनकी मौत की वजह फांसी से आत्महत्या को जांच के तहत में बदलना चाहिए। दूसरी बात विकी पेज पर सुशांत की लंबाई 183 सेमी में बदल दें क्योंकि खुद से ज्यादा विश्वसनीय सूत्र कौन हो सकता है।'

सोशल मीडिया पर प्रियंका सिंह के यह सभी ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका सिंह सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन हैं। वह पेशे से वकील हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत भाई को याद करती रहती हैं।