Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
Entertainment

संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने की सगाई,

अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाले संकेत भोसले (Sanket Bhosle) और सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सुगंधा और संकेत ने सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को जानकारी दी है। सुगंधा और संकेत ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर संकेत भोसले और
Share:
संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने की सगाई,
Read in your preferred language.

अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाले संकेत भोसले (Sanket Bhosle) और सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सुगंधा और संकेत ने सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को जानकारी दी है।

सुगंधा और संकेत ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए सगाई की जानकारी दी है। सुगंधा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हमेशा एक साथ। वहीं संकेत ने अपने पोस्ट में लिखा- मुझे सुगंधा मिश्रा के रूप में मेरी सनशाइन मिली। फैन्स इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

फैन्स से छिपा कर रखा था रिश्ता
गौरतलब है कि कई बार संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ खुलकर नहीं बोला और उसे छिपाकर रखा। लेकिन अब दोनों ने सगाई कर अपने फैन्स को सरप्राइज दिया है।