Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

सोशल मीडिया पर निगेटिव वीडियो से परेशान हुईं सना खान, किया रिएक्ट

एक्ट्रेस सना खान अपने सोशल मीडिया और काफी एक्टिव नजर आती हैं. वे अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपने फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. सना ने हाल ही में मुफ्ती अनस से शादी की है. जिसके देख कुछ लोगों को हैरानी हुई, तो कुछ लोग बेहद खुश हुए. सना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने ब
Share:
सोशल मीडिया पर निगेटिव वीडियो से परेशान हुईं सना खान, किया रिएक्ट
Read in your preferred language.

एक्ट्रेस सना खान अपने सोशल मीडिया और काफी एक्टिव नजर आती हैं. वे अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपने फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. सना ने हाल ही में मुफ्ती अनस से शादी की है. जिसके देख कुछ लोगों को हैरानी हुई, तो कुछ लोग बेहद खुश हुए. सना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति उनपर लगातार निगेटिव वीडियो बना रहा है और उसमें उनके अतीत को लेकर काफी कुछ दर्शाता हुआ नजर आ रहा है. इसको देख सना काफी टूट गई हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात का जिक्र भी किया है.

सना खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "काफी समय से मेरे ऊपर कई तरीके के नेगेटिव वीडियो बनाए जा रहे हैं. लेकिन अपना धीरज ना खोते हुए मैंने इसपर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब एक व्यक्ति ने मेरे अतीत को व्यक्त कर कुछ घटिया बातें बोली गई हैं. क्या आपको पता नहीं है ऐसा करना पाप से कम नहीं है. क्योंक‍ि जिस व्यक्ति को आप ऐसा बोल रहे हैं, तो उसने पहले ही तौबा कर लिया है. मैं इसको देख काफी टुटा हुआ महसूस कर रही हूं"