Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
Entertainment

आज सलमान खान के बर्थडे पर सलमान के फैंस की लगी कतार

सलमान खान का आज यानी 27 दिसंबर को जन्मदिन है। देर रात उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। रविवार को उनको सांप ने कांट लिया था जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह इस बार जन्मदिन ना मनाएं लेकिन उनकी तबीयत में सुधार था। उन्होंने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच अप
Share:
आज सलमान खान के बर्थडे पर सलमान के फैंस की लगी कतार
Read in your preferred language.

सलमान खान का आज यानी 27 दिसंबर को जन्मदिन है। देर रात उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। रविवार को उनको सांप ने कांट लिया था जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह इस बार जन्मदिन ना मनाएं लेकिन उनकी तबीयत में सुधार था। उन्होंने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद सलमान मीडिया के भी सामने आए और उन्हें पोज दिया। उनके फार्महाउस से कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं जहां पैपराजी की भीड़ जुटी थी।
सलमान खान ने इस मौके पर ब्लैक कलर का जैकेट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ब्राउन पैंट कैरी किया। सलमान गेट के बाहर आते हैं उन्हें देखकर एक फोटोग्राफर ने कहा- 'भाई, लवली स्माइल।' सलमान उनकी ओर देखकर मुस्कुराते हैं और कहते हैं, 'सांप काटने के बाद ऐसा स्माइल बहुत डिफिकल्ट (मुश्किल) होता है।'

आगे फोटोग्राफर्स मिलकर उनके लिए 'बार-बार दिन ये आए' गाना गाते हैं। सलमान यह सुनकर मुस्कुराते हैं। इस मौके पर सलमान खान के पीछे उनके बॉडीगार्ड शेरा भी होते हैं। वीडियो को उनके फैन पेज से साझा किया गया है।