Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
मनोरंजन

पति संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की सलमान खान की बहन अर्पिता ने, खुद को बताया 'परफेक्ट कपल'

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा संग साल 2014 में शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत भी हैं। अर्पिता अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ बिताए खुशनुमा पलों को फैंस के साथ साझा करती र
Share:
पति संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की सलमान खान की बहन अर्पिता ने, खुद को बताया 'परफेक्ट कपल'
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा संग साल 2014 में शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत भी हैं। अर्पिता अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ बिताए खुशनुमा पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पति आयुष शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

अर्पिता खान शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अपने बच्चों की कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने आयुष शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आयुष और अर्पिता काफी खुश नजर आ रही है। फोटो में आयुष सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं तो वहीं अर्पिता उनके पीछे से झांक रही हैं।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्पिता ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अर्पिता ने कैप्शन में लिखा, 'एक बेहतरीन शादी तब नहीं होती जब एक परफेक्ट कपल एक साथ आता है। यह तब होता है जब एक इम्परफेक्ट कपल एक दूसरे के डिफरेंसेज को एन्जॉय करना सीख लेता है। मेरे मुख्य आदमी के लिए प्यार और केवल प्यार।'
अर्पिता के इस फोटो पर आयुष ने भी कमेंट किया है। आयुष ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह वाह बहुत गहरा, लव यू।' अर्पिता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इस तस्वीर को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
बता दें कि अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा भी बॉलीवुड अभिनेता हैं। उन्होंने अर्पिता से शादी के बाद फिल्म 'लवयात्री' से अपने करियर की शुरुआत की थी। ब आयुष जल्द ही फिल्म 'अंतिम' में नजर आने वाले हैं। सलमान खान स्टारर इस फिल्म को लेकर आयुष काफी चर्चा में भी हैं। इस फिल्म में सलमान खान और आयुष के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल मुख्य किरदार में नजर आएंगी।