Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
Entertainment

सलमान खान देंगे नए साल पर कंटेस्टेंट्स को ये तोहफा

टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल मचने वाला है। नए साल के जश्न में चार चांद लगाने के लिए सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट्स ने ढेर सारी प्लानिंग की हुई है। मेकर्स ने बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड्स के कई प्रोमो जारी किए हैं, जिसे देखकर तो यही लग रहा है क
Share:
सलमान खान देंगे नए साल पर कंटेस्टेंट्स को ये तोहफा
Read in your preferred language.

टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल मचने वाला है। नए साल के जश्न में चार चांद लगाने के लिए सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट्स ने ढेर सारी प्लानिंग की हुई है। मेकर्स ने बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड्स के कई प्रोमो जारी किए हैं, जिसे देखकर तो यही लग रहा है कि आज घर के अंदर खूब मस्ती होने वाली है। इस खास एपिसोड में टीवी जगत के कई सितारे भी नजर आने वाले हैं। तो चलिए एक-एक करके जानते हैं कि आखिर बिग बॉस 15 में आज क्या-क्या खास होगा?
बिग बॉस 15 के घर में आज रात भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की एंट्री होने वाली है। दोनों घर में आते ही घरवालों को एक फनी टास्क देंगे। इस टास्क में शमिता शेट्टी अपनी अदाकारी से चार चांद लगा देंगी। इसी के साथ भारती और हर्ष घरवालों के साथ खूब मस्ती भरे पल भी बिताएंगे। कुल मिलाकर दोनों घर की रौनक और भी बढ़ा देंगे।
बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की भी एंट्री होने वाली है। पलक इस शो में आकर अपने नए गाने 'बिजली बिजली' पर खूब थिरकेगी। साथ ही वो सलमान खान को भी थिरकने पर मजबूर कर देंगी। इसी के साथ वो सलमान खान से फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का एक मशहूर डायलॉग भी बोलने के लिए कहेंगी।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 5 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, अभिजीत बिचुकले, शमिता शेट्टी और देवोलीना भट्टाचार्जी के नाम शामिल हैं। सामने आए वोटिंग ट्रेंड के अनुसार देवोलीना भट्टचार्जी को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले हैं। ऐसे में इस हफ्ते उन्हें ही बाहर जाना चाहिए लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि नए साल के मौके पर मेकर्स किसी को भी घर से बेघर ना करें।