Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
मनोरंजन

सलमान खान ने पूरी की 'अतिंम' की शूटिंग, धमाकेदार डांस नंबर से भी करेगें बड़ा धमाका!

सुपरस्टार सलमान खान इस समय कई धमाकेदार फिल्मों में काम कर रहे हैं और आयुष शर्मा के साथ वो फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से अब एक खबर सामने आ रही है जो कि काफी शानदार है। खबर है कि सलमान खान ने अंतिम की शूटिंग पूरी कर ली है। पता चला है कि सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग का
Share:
सलमान खान ने पूरी की 'अतिंम' की शूटिंग, धमाकेदार डांस नंबर से भी करेगें बड़ा धमाका!
Read in your preferred language.

सुपरस्टार सलमान खान इस समय कई धमाकेदार फिल्मों में काम कर रहे हैं और आयुष शर्मा के साथ वो फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से अब एक खबर सामने आ रही है जो कि काफी शानदार है। खबर है कि सलमान खान ने अंतिम की शूटिंग पूरी कर ली है। पता चला है कि सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग का अंत एक डांस नंबर के साथ किया है।

अगर ये रिपोर्ट सही है तो निश्चित है फिल्म काफी बड़ा धमाका करने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे तो वहीं आयुष शर्मा एक गैंगस्टर बने नजर आने वाले हैं।

अगर आप मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान की हीरोइन बनने वाली हैं। सलमान खान पहली बार उनके साथ दिखेंगे लेकिन इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हाल ही में सलमान खान उनके साथ स्पॉट किए गए थे। गौरतलब है कि फिल्म से एक दमदार टीजर भी रिलीज हुआ था जिसको काफी पसंद किया गया था।

इस टीजर में सलमान खान और आयुष शर्मा एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए थे और टीजर काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और फिल्म को अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं।