Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
मनोरंजन

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, पहुंचा रहे हैं राशन से लेकर सेनेटरी नैपकिन तक

देश के कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। जिसके चलते कई गांव और शहर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालांकि सरकारें उनकी मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड के बहुत से सितारे भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सलमान खान का भी
Share:
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, पहुंचा रहे हैं राशन से लेकर सेनेटरी नैपकिन तक
Read in your preferred language.

देश के कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। जिसके चलते कई गांव और शहर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालांकि सरकारें उनकी मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड के बहुत से सितारे भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सलमान खान का भी नाम शामिल है।

सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित गांव और शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत समाग्री पहुंचाकर उनकी मदद कर रहे हैं। सलमान खान के साथ युवा सेना के नेता और आई लव मुंबई के अध्यक्ष राहुल एन कनल भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट मिड-डे से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

राहुल एन कनल ने कहा, 'हमने 500 राशन किट पहुंचाई हैं। हर किट में पांच किलो चावल-गेहूं, दो किलो दाल, एक लीटर तेल, एक किलो चाय की पत्ती और दो किलो मिक्स मसाले हैं। हमने 50 हजार पानी की बोलतें भी बाटीं हैं। 5 हजार सेनेटरी नैपकिन और 50 हजार बिस्कुट के पैकेट बांटे हैं। हम लोगों को बर्तन के साथ बना बनाया खाना भी मुहैया करवा रहे हैं। यह सभी लोकल के वॉलेंटियर के जरिए किया जा रहा है।'

राहुल एन कनल के अनुसार सलमान खान के साथ मिलकर उन्होंने राज्य के नागरिकों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए यह व्यापक योजना शुरू की है। राहुल एन कनल के मुताबिक राशन का नया स्टॉक मिलते ही अगली खेप निकल जाएगी। उन्होंने, 'अपनी अगली यात्रा पर, हम कपड़े, बर्तन और अन्य सामान भेजेंगे। सलमान भाई ने हमसे स्थानीय लोगों से उनकी जरूरतों के बारे में पूछने का अनुरोध किया है।'

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के कोंकण एवं पश्चिम महाराष्ट्र के आठ जिलों में 22 जुलाई से शुरू हुई मूसलाधार बरसात के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। भूस्खलन एवं बाढ़ में करीब 225 लोग मारे गए एवं करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। रत्नागिरि जिले का चिपलूण शहर एवं पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर-सांगली शहरों के बड़े हिस्से कई दिनों तक जलमग्न रहे थे। इन जिलों में बचाव के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी थी।