Tuesday, 15 September 2026 | 5:39 AM
मनोरंजन

मालदीव में हनीमून एंजॉय करते हुए रिया कपूर की रोमांटिक फोटो, बहन सोनम ने किया ये कमेंट

अनिल कपूर की बेटी और प्रोड्यूसर-डिजाइनर रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में बेहद सादगी से हुई थीं जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए। इन दिनों रिया और करण हनीमून के लिए मालदीव में हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस
Share:
मालदीव में हनीमून एंजॉय करते हुए रिया कपूर की रोमांटिक फोटो, बहन सोनम ने किया ये कमेंट
Read in your preferred language.

अनिल कपूर की बेटी और प्रोड्यूसर-डिजाइनर रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में बेहद सादगी से हुई थीं जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए। इन दिनों रिया और करण हनीमून के लिए मालदीव में हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं।

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों याच पर समंदर से खूबसूरत नजारे को एंजॉय कर रहे हैं। रिया ने व्हाइट करल की लो-नेक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे हैं। वहीं दूसरी ओर करण कैजुअल आउटफिट में हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा- समंदर पार। सोनम कपूर ने कमेंट में लिखा- तुम दोनों को मिस कर रही हूं।

बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त को शादी की। शादी की सभी रस्में अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में हुईं। रिया और करण 13 साल से एक दूसरे को जानते थे। सोनम कपूर की शादी के वक्त रिया ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।