Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
मनोरंजन

सभी ड्रग्स पैडलर्स के साथ रिया चक्रवर्ती जाएगी जेल या होगी बेल, कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बुरी तरह से मुश्किलों से घिर चुकी हैं। ड्रग्स मामले में रिया को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। वहीं आज रिया चक्रवर्ती को लेकर कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किए ड्रग्स
Share:
सभी ड्रग्स पैडलर्स के साथ रिया चक्रवर्ती जाएगी जेल या होगी बेल, कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
Read in your preferred language.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बुरी तरह से मुश्किलों से घिर चुकी हैं। ड्रग्स मामले में रिया को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। वहीं आज रिया चक्रवर्ती को लेकर कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किए ड्रग्स पैडलर्स की जमानत पर भी आज ही फैसला होगा।बताते चलें कि NCB ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था कि उन्हें मामले की आगे और जांच करनी है, जिसके बाद बुधवार को कोर्ट ने रिया-शौविक समेत 6 अन्य की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा। वहीं मामला अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में रिया और शौविक का न्यायिक हिरासत में रहना जरूरी है। अब आज सभी की जमानत अर्जी पर मुंबई की सेशंस कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। जैसे कि रिया अपने दो दिन जेल में गुजार चुकी हैं। जिस दिन कोर्ट ने फैसला सुनाया था उस दिन रिया ने NCB के लॉकअप में अपनी रात गुजारी थी। इसके बाद अगले दिन रिया का भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।