Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
मनोरंजन

द्रौपदी के रोल में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती, महाभारत की कहानी पर बन रही ये फिल्म

एक्टर रिया चक्रवर्ती के अच्छे दिन लगता है शुरू हो गए। कुछ दिनों पहले ही उन्हें 'मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020' की लिस्ट में पहला स्थान मिला था और अब उनके हाथ आने वाली है एक बड़ी फिल्म। रिपोर्ट्स हैं कि भारत के महाकाव्य महाभारत को लेकर एक बड़े बजट की फिल्म प्लान की जा रही है। ताजा खबरों के मुताबिक रिया च
Share:
द्रौपदी के रोल में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती, महाभारत की कहानी पर बन रही ये फिल्म
Read in your preferred language.

एक्टर रिया चक्रवर्ती के अच्छे दिन लगता है शुरू हो गए। कुछ दिनों पहले ही उन्हें 'मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020' की लिस्ट में पहला स्थान मिला था और अब उनके हाथ आने वाली है एक बड़ी फिल्म। रिपोर्ट्स हैं कि भारत के महाकाव्य महाभारत को लेकर एक बड़े बजट की फिल्म प्लान की जा रही है। ताजा खबरों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को इस महाभारत की कहानी में द्रौपदी का रोल ऑफर किया गया है। वैसे तो समय-समय पर माहाभारत और रामायण को लेकर फिल्म प्रोजेक्ट्स की खबरे सामने आती रहीं है पर ये रोल रिया के लिए बड़ी गुड़ न्यूज है।

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक खबरें हैं कि रिया 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार करती नजर आ सकती हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा किसी के भी बारे में नहीं की गई है कि कौन -कौन से एक्टर को इस फिल्म में रोल ऑफर हुआ है। 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि ये एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा जिसमें द्रौपदी और महाभारत को लेकर एक बिलकुल अलग और हटकर कहानी दिखाई जाएगी। खबर है कि इस कहानी को मॉर्डन वर्ल्ड और आज के समाज में गढ़ा जाएगा। वैसे बता दें कि ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि द्रौपदी का किरदार रिया चक्रवर्ती को ऑफर किया गया है और अभी वो इस पर विचार कर रही हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुए ड्रग्स मामले में कुछ दिनों पहले ही रिया ने एनसीबी के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बहुत चौंकाने वाले खुलासे किए थे जो बाद में मीडिया की सुर्खियां बने। वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द रिया की फिल्म चेहरा दर्शकों के सामने आने वाली हैं।