Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
खेल

ऋषभ पंत के पीछे पड़े घरवाले, परेशान होकर खुलेआम मांगी मदद, फैंस ने कहा तुम्‍हारे नौकर नहीं हैं

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर फैंस के सामने आए. टेस्ट सीरीज में जिस तरह पंत ने बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाई उसने उनके आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया. ऑस्ट्रेलिया (Australia) से वापस आए पंत अब एक नई मुश्किल में फंस गए हैं. उन्
Share:
ऋषभ पंत के पीछे पड़े घरवाले, परेशान होकर खुलेआम मांगी मदद, फैंस ने कहा तुम्‍हारे नौकर नहीं हैं
Read in your preferred language.

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर फैंस के सामने आए. टेस्ट सीरीज में जिस तरह पंत ने बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाई उसने उनके आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया. ऑस्ट्रेलिया (Australia) से वापस आए पंत अब एक नई मुश्किल में फंस गए हैं. उन्होंने ट्विटर पर फैंस से कहा कि अपने परिवार के कारण वह परेशान हैं और और इसके साथ ही फैंस से मदद भी मांगी. दिल्ली के रहने वाले पंत के इस ट्वीट पर फैंस अलग-अलग तरह के जवाब दे रहे हैं.

पंत से परिवार ने की नई डिमांड

पंत ऑस्ट्रेलिया से वापस आकर फिलहाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में समय बिता रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जबसे ऑस्ट्रेलिया से आया हूं तबसे घरवाले पीछे पड़े हैं कि नया घर ले लूं अब. गुड़गांव सही रहेगा. कोई और विकल्प हो तो बताएं.’ फैंस ने पंत के इस ट्वीट पर अलग-अलग रिएक्शन दिए. कुछ ने उनसे दिल्ली में ही रहने को कहा तो कुछ ने हैदराबाद की सलाह दी. कुछ फैंस ने पंत का ही मीम शेयर करते हुए कहा कि हम आपके नौकर नहीं है.