Tuesday, 15 September 2026 | 5:51 AM
मनोरंजन

उमर रियाज को रश्मि देसाई करने लगीं पसंद, कहा- ‘... लेकिन मुझे डर भी है’

‘बिग बॉस 15’ में रश्मि देसाई वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंची हैं। उनके साथ देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत ने भी एंट्री की। शो में इनके आने के बाद से 'बिग बॉस' में एक बार फिर से जान आ गई है। रश्मि देसाई शो में फुल फॉर्म में नजर आ रही हैं। वह देवोलीना से ही भिड़ गईं। वहीं उमर रियाज के साथ उनकी कमाल की बॉ
Share:
उमर रियाज को रश्मि देसाई करने लगीं पसंद, कहा- ‘... लेकिन मुझे डर भी है’
Read in your preferred language.

‘बिग बॉस 15’ में रश्मि देसाई वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंची हैं। उनके साथ देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत ने भी एंट्री की। शो में इनके आने के बाद से 'बिग बॉस' में एक बार फिर से जान आ गई है। रश्मि देसाई शो में फुल फॉर्म में नजर आ रही हैं। वह देवोलीना से ही भिड़ गईं। वहीं उमर रियाज के साथ उनकी कमाल की बॉन्डिंग बन गई है। अब रश्मि ने कबूल किया है कि उनके मन में उमर के लिए खास जगह है और वह उसे पसंद करने लगी हैं। रश्मि ने ये बातें तब कहीं जब वह तेजस्वी प्रकाश के साथ बैठी हुई थीं।
रश्मि से झगड़े के दौरान देवोलीना कहती हैं कि उन्होंने उमर रियाज को अपना स्पोक्सपर्सन बनाया हुआ है। वह यहीं नहीं रुकतीं आगे कहती हैं, '13 (बिग बॉस सीजन 13) में उसके (सिद्धार्थ) पीछे पड़ी थी, यहां इसके (उमर) पीछे पड़ी है।' यह सुनकर रश्मि बेहद नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि वह पिछले सीजन की बातें यहां ना उठाएं। वह देवोलीना से पूछती हैं कि उस वक्त वह चुप क्यों रहीं जब अभिजीत ने शमिता शेट्टी के लिए गलत बातें बोलीं।

उमर सोफे पर बैठे होते हैं तभी रश्मि, देवोलीना की बातों को लेकर मजाक में उनसे दो बार 'आई लव यू' बोलती हैं। तब उमर, रश्मि से शांत करने के लिए कहते हैं। बाद में तेजस्वी प्रकाश और रश्मि गार्डन एरिया में बैठकर बातें करते हैं। तेजस्वी उनसे पूछती हैं कि क्या उमर के लिए उनके मन में कोई खास जगह है। रश्मि जवाब देती हैं, 'मुझे वह पसंद है लेकिन मैं डरी हुई भी हूं। अब उसके मन में क्या है मुझे नहीं पता।

करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और उमर रियाज साथ बैठे होते हैं। तभी करण पूछते हैं, 'भाई, वो क्या था आई लव यू वाला सीन।' उमर हंसते हुए कहते हैं, 'भाई मैं डर गया था, मुझे लगा पप्पी वप्पी ना दे दे।' इस बात पर तीनों हंसने लगते हैं।