Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
Entertainment

शो हिट बनाने के लिए रणवीर सिंह ने बनाई खास योजना

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस जानते हैं कि वे अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने लेडी लक और पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को देते हैं. बॉलीवुड एक्टर ने कलर्स के क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) पर अपने टीवी डेब्यू के लिए अपने लेडी लक को साथ ले जाने की योजना बनाई है, जिसका प्रीमियर
Share:
शो हिट बनाने के लिए रणवीर सिंह ने  बनाई खास योजना
Read in your preferred language.

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस जानते हैं कि वे अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने लेडी लक और पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को देते हैं. बॉलीवुड एक्टर ने कलर्स के क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) पर अपने टीवी डेब्यू के लिए अपने लेडी लक को साथ ले जाने की योजना बनाई है, जिसका प्रीमियर इस दशहरा के वीकेंड में 16 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा.

पहले ऐपिसोड में देखेंगे कि रणवीर किस तरह अपने मिलनसार स्वभाव और जबरदस्त एनर्जी से करिश्मा तूर नाम की कंटेस्टेंट के साथ इंटरेक्ट करते हैं. दर्शक देखेंगे कि जब करिश्मा ने डांस से जुड़े एक सवाल का सही जवाब दिया, तो रणवीर ने दीपिका पादुकोण के मशहूर गाने, ‘नगाड़ा संग ढोल’ पर गरबा कर उस पल का जश्न मनाया, जो उनकी ही फिल्म ‘राम लीला’ का एक गीत है. एक्टर का यह अंदाज फेस्टिव सीजन से बिल्कुल मेल खाता दिखेगा.

यह अब साफ है कि रणवीर अपने काम पर भी अपने लक को साथ लेकर चल रहे हैं, ताकि शो की सफलता पक्की हो जाए. वे इस नए सफर को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और लॉन्च एपिसोड किसी जश्न से कम नहीं होगा. 16 अक्टूबर को कलर्स के ‘द बिग पिक्चर’ पर रणवीर को गरबा करते हुए जरूर देखें.