Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
Entertainment

Sanjay Dutt की कहानी के 'संजू' थे रणबीर कपूर, मगर 'कमली' विक्की कौशल ने किया था सही मायनों में Roar

संजय दत्त की ज़िंदगी के कुछ हिस्सों पर बनी बायोपिक फ़िल्म संजू की रिलीज़ को आज (29 जून) तीन साल पूरे हो गये। 2018 में रिलीज़ हुई राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। रणबीर ने जिस तरह से संजय के हाव-भाव, चाल-ढाल और भाव प्रदर्शन को पर्दे पर उतारा था, वो
Share:
Sanjay Dutt की कहानी के 'संजू' थे रणबीर कपूर, मगर 'कमली' विक्की कौशल ने किया था सही मायनों में Roar
Read in your preferred language.

संजय दत्त की ज़िंदगी के कुछ हिस्सों पर बनी बायोपिक फ़िल्म संजू की रिलीज़ को आज (29 जून) तीन साल पूरे हो गये। 2018 में रिलीज़ हुई राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था।

रणबीर ने जिस तरह से संजय के हाव-भाव, चाल-ढाल और भाव प्रदर्शन को पर्दे पर उतारा था, वो अद्भुत था, मगर इस कहानी में जिस शख़्स ने Roaring परफॉर्मेंस दी, वो विक्की कौशल थे। संजय के अभिन्न मित्र कमलेश यानी कमली के किरदार में विक्की ने जो समां बांधा, वो ना सिर्फ़ फ़िल्म के लिए बल्कि ख़ुद विक्की के लिए भी बेहद कामयाब रहा। संजू के 3 साल पूरे होने पर विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए फ़िल्म को याद करते हुए इस प्यार के लिए आभार जताया।

दोस्त के हर अच्छे-बुरे में साथ देने वाले कमली के किरदार में विक्की ने अपनी बेहतरीन अभिनय क्षमता नमूना पेश किया था। उनका रोर कहने का अंदाज़ बहुत लोकप्रिय हुआ था। विक्की की रणबीर के साथ यह दूसरी फ़िल्म थी। इससे पहले अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट में विक्की इंस्पेक्टर बासिल का रोल निभा चुके थे। उस फ़िल्म के हीरो रणबीर थे, मगर संजू में विक्की ने रणबीर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परफॉर्म किया था।

संजू तक छोटे-बड़े किरदारों में 10 से अधिक फ़िल्में कर चुके विक्की के करियर की यह पहली बड़ी कमर्शियल सफलता थी। संयोग देखिए इस फ़िल्म के लगभग 3 साल बाद विक्की कटरीना कैफ़ को डेट करने के लिए ख़बरों में रहते हैं, जो एक समय में रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। संयोग यह भी कि संजू में रणबीर को विक्की की गर्लफ्रेंड के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाया गया था। यह भूमिका करिश्मा तन्ना ने निभायी थी।

सोनम कपूर ने फ़िल्म में संजू की गर्लफ्रेंड का किरदार रूबी का किरदार निभाया था। दोनों पर एक गाना भी फ़िल्माया गया, जो काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। सोनम का किरदार फ़िल्म में अधिक लम्बा नहीं था, मगर अपनी परफॉर्मेंस से उन्हें प्रभावित किया। सोनम ने निर्देशक राजकुमार हिरानी और रणबीर के साथ अपनी एक फोटो इंस्टा स्टोरी में शेयर की। 

वहीं दूसरी तस्वीर रणबीर कपूर के साथ रूबी गाने की है। सोनम ने इसके साथ लिखा- “इस फिल्म का हिस्सा बनना कितना अविश्वसनीय अनुभव था। सचमुच, एक इंसान, जिसने कई ज़िंदगियां जीं।” सांवरिया से डेब्यू के बाद सोनम और रणबीर की भी यह दूसरी फ़िल्म थी। फ़िल्म में परेश रावल ने सुनील दत्त और मनीषा कोईराला ने नर्गिस का किरदार निभाया था, जबकि दीया मिर्ज़ा मान्यता दत्त के रोल में थीं।