Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
मनोरंजन

बिगबॉस 15 में राखी सावंत के पति रितेश के साथ ये कंटेस्टेंट भी हुआ बाहर

वीकेंड का वार में इस हफ्ते चौंकाने वाला डबल एविक्शन हुआ है जिसके बाद घर से एक साथ दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। राखी सावंत के पति रितेश को सलमान खान ने उनके रवैये के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई। उनके लिए यह हफ्ता बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। अब रविवार को वो घर से बाहर हो गए हैं। उनके साथ कंटेस्टेंट राजीव अ
Share:
बिगबॉस 15 में राखी सावंत के पति रितेश के साथ ये कंटेस्टेंट भी हुआ बाहर
Read in your preferred language.

वीकेंड का वार में इस हफ्ते चौंकाने वाला डबल एविक्शन हुआ है जिसके बाद घर से एक साथ दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। राखी सावंत के पति रितेश को सलमान खान ने उनके रवैये के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई। उनके लिए यह हफ्ता बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। अब रविवार को वो घर से बाहर हो गए हैं। उनके साथ कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी बेघर हो गए हैं। दोनों कंटेस्टेंट ने वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की थी लेकिन अपने खेल से प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। जिसके बाद दर्शकों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

रितेश के बाहर जाने की खबरें पहले से ही आ रही थीं जिसके बाद अब इस पर मुहर लग गई है। उनके रहने से राखी सावंत का गेम भी प्रभावित होता हुआ दिख रहा था। अब माना जा रहा है कि राखी खुलकर अपना गेम दिखा सकती हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगी। वहीं राजीव अदातिया के जाने से शमिता शेट्टी और रश्मि देसाई काफी दुखी हुईं। मॉडल से एंटरप्रेन्योर बने राजीव को शमिता अपना मुंहबोला भाई कहती हैं और वह उनके आने से बहुत खुश हुई थीं।
इससे पहले सलमान ने इशारों-इशारों में रितेश की पहली शादी की याद दिलाई। घरवाले सलमान की बातें सुनकर कंफ्यूज भी दिखे। रितेश की पहली पत्नी का हाल ही में एक वीडियो आया था जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा की बात कही थी। सलमान ने इसी बात को उठाया और कहा कि उन्हें क्या लगत है कि किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। बात तू-तड़ाक से कब हिंसा पर चली जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इसके बाद सलमान राखी सावंत से कहते हैं कि वह राखी सावंत हैं। इतना बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं है।