Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
मनोरंजन

एक खुलासे में राखी सावंत ने बताया की वो कभी राहुल गांधी से करना चाहती थी शादी

राखी सावंत का आज जन्मदिन हैl राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की खबरों में बनी रहती हैl एक बार उन्होंने एक बयान दिया था, जिसे लेकर काफी चर्चा भी हुई थीl दरअसल उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैंl राखी सावंत का यह बयान बड़ी तेजी से वायरल हु
Share:
एक खुलासे में राखी सावंत  ने बताया  की वो कभी राहुल गांधी से करना चाहती थी शादी
Read in your preferred language.

राखी सावंत का आज जन्मदिन हैl राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की खबरों में बनी रहती हैl एक बार उन्होंने एक बयान दिया था, जिसे लेकर काफी चर्चा भी हुई थीl दरअसल उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैंl राखी सावंत का यह बयान बड़ी तेजी से वायरल हुआ थाl इसपर कई लोगों ने अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रियाएं दी थीl
राखी सावंत बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल और ड्रामा क्वीन मानी जाती हैl आज राखी सावंत का जन्मदिन हैl वह 43 वर्ष की हो गई हैl राखी सावंत के विवादित बयानों को अगर देखें तो उन्होंने एक अवसर पर कहा था कि वह राहुल गांधी को पसंद करती हैं और वह उनसे शादी करना चाहती हैl राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ हैl राखी सावंत का यह बदला हुआ नाम हैl उनका असली नाम नीरू शिप है और वह एक गरीब परिवार से हैं। राखी सावंत ने एक बार अपने परिवार की पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कहा था कि अनिल और टीना अंबानी की शादी में मात्र ₹50 प्रतिदिन के हिसाब से उन्होंने काम करते हुए लोगों को भोजन भी कराया थाl
राखी सावंत ने 2007 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बहुत ही गरीबी से ऊपर उठकर आई हैं और उन्होंने पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत की हैl उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां एक अस्पताल में क्लीनर का काम करती थीl इसके बावजूद घर में खाने-पीने की तंगी रहती थीl इसके चलते कई बार उन्हें लोगों का झूठा खाना पड़ता थाl राखी सावंत ने इस बात का भी खुलासा किया था कि 11 वर्ष की आयु में जब वह डांडिया खेलना चाहती थी, तब उनकी मां ने उन्हें सजा देते हुए उनके बाल काट दिए थेl

राखी सावंत एक बार फिर बिग बॉस में नजर आ सकती हैंl खबरों के अनुसार वह बिग बॉस 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री नजर आएंगीl राखी सावंत इसके पहले भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैl उनके आने से घर में मस्ती भरा माहौल हो जाता है और इसी के चलते बिग बॉस एक बार फिर उसे भुनाने की प्रक्रिया में हैl राखी सावंत ने कई फिल्मों में काम किया हैl वह स्पेशल नंबर करने के लिए भी जानी जाती है।