Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
मनोरंजन

नाक ठीक कराकर राखी सावंत ने जैस्मिन भसीन पर मारा ताना, लोग बोले- दिमाग का इलाज नहीं कराया?

राखी सावंत (Rakhi Sawant) बॉलीवुड की 'आइटम गर्ल' सिर्फ डांसिंग क्वीन ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट क्वीन भी हैं. बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) से सुर्खियों में राखी ऐसी छाईं कि अब अक्सर रोज वह चर्चाओं में बनीं रहती हैं. पिछले सीजन में राखी की टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के साथ हुई लड़ाई
Share:
नाक ठीक कराकर राखी सावंत ने  जैस्मिन भसीन पर मारा ताना, लोग बोले- दिमाग का इलाज नहीं कराया?
Read in your preferred language.

राखी सावंत (Rakhi Sawant) बॉलीवुड की 'आइटम गर्ल' सिर्फ डांसिंग क्वीन ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट क्वीन भी हैं. बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) से सुर्खियों में राखी ऐसी छाईं कि अब अक्सर रोज वह चर्चाओं में बनीं रहती हैं. पिछले सीजन में राखी की टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के साथ हुई लड़ाई में वह सुर्खियों में छाईं थीं, जिसमें उन्होंने जैस्मिन पर उनकी नाक को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था. शो के खत्म होने के करीब 6 महीने के बाद राखी अपनी नाक की स्थिति ठीक कराने के लिए पहुंचीं, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया, जिसको देखने के बाद तुरंत लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया.

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में अपनी नाक पर लगी चोट का इलाज कराया है. उन्होंने इस दौरान सीधे तौर पर जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) को इसका जिम्मेदार ठहराया है और बिग बॉस 14 के लड़ाई वाले उस वीडियो के साथ उन्होंने अपने इलाज का वीडियो शेयर किया. राखी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एख वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डॉक्टर के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में वो डॉक्टर को धन्यवाद देते हुए कह रही हैं कि, थैंक्यू डॉक्टर जितेश शेट्टी. मेरी नाक बिग बॉस-14 में हर्ट हो गई थी. लेकिन एक- दो लोगों के अलावा उस वक्त बिग बॉस में मेरा साथ किसी ने नहीं दिया.
राखी सावंत ने आगे कहा, 'बिग बॉस खत्म होने के बाद अब जाकर डॉक्टर जितेश शेट्टी ने मेरी नाक का ऑपरेशन किया है. मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि अब मुझे दर्द से छुटकारा मिल गया है. आपकी दुआ, दोस्तों के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
राखी का ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल, शो खत्म होने के महीनों बाद राखी की ये हरकत लोगों को पसंद नहीं आई और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि राखी अब फिर से जैस्मिन का नाम लेकर चर्चाओं में आना चाहती हैं.
राखी के इस वीडियो पर जैस्मिन के फैंस कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ओए मैडम जी, आपने अपना सर भी मेज पर पटका था. वीडियो एडिट क्यों कर दिया. एक अन्य ने लिखा- 6 महीने बाद फिर नाक की याद आ गई, कितनी नौटंकी करती हो. राखी अब झूठ बोलना बंद करो. यहां तक कि डॉक्टर भी हंसता नजर आ रहा है. फुटेज के लिए इतना ड्रामा करने की जरूरत नहीं है.
आपको बता दें कि जैस्मिन ने राखी के चेहरे पर थर्माकोल से बना एक फेस शेप का मास्क पहनाया था, जिसके बाद राखी खूब तेज से चिल्लाने लगी थीं. उनका ऐसा मानना था कि वो थर्माकोल जब जैस्मिन ने उन्हें पहनाया, तभी उनके नाक पर चोट लगी. मगर जैस्मिन इस बात से लगातार इनकार करती रहीं कि उनकी इंटेंशन गलत नहीं थी और राखी ओवररिएक्ट कर रही हैं. इसको लेकर सलमान खान ने इस पर जैस्मिन को खरीखोटी सुनाई थी.