Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
Entertainment

कंगना रनौत को सीख दे रही राखी सावंत

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी कि उनकी मां का कैंसर का ऑपरेशन सफल रहा और अब वो ठीक हैं। वहीं अब कोरोना काल में बाहर निकलीं राखी सावंत अलग अंदाज में नजर आईं, वो काफी डरी हुई दिखीं। वहीं इस दौरान
Share:
कंगना रनौत को सीख दे रही राखी सावंत
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी कि उनकी मां का कैंसर का ऑपरेशन सफल रहा और अब वो ठीक हैं। वहीं अब कोरोना काल में बाहर निकलीं राखी सावंत अलग अंदाज में नजर आईं, वो काफी डरी हुई दिखीं। वहीं इस दौरान जब पैपराजी ने कंगना को लेकर उनसे सवाल किया तो राखी ने कंगना को सीख दे डाली। उन्होंने कंगना से कहा है कि वो ऐसे मुश्किल वक्त में देश की सेवा करें।
कार से कुछ इस अंदाज में उतरीं
दरअसल, विरल भयानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी लाल कार से उतर कर पैप्स से बात करने के लिए आती हैं। उन्होंने व्हाइट रंग का एक लॉन्ग टॉप पहने हुआ है और अपने चेहरे को दो-दो मास्क से ढके हुए दिख रही हैं। राखी सावंत अपनी कार से एक स्प्रे सैनेटाइजर हाथ में लेकर उतरती हैं और अपने आस-पास छिड़कती हैं। वहीं पैप्स को भी दूर से ही बात करने की चेतावनी देती हैं। राखी सभी को हिदायत देती हैं दो मास्क पहनें और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
कंगना रनौत को देने लगीं हिदायत
वहीं इस दौरान पैपराजी राखी से कंगना के एक बयान को लेकर उनकी प्रतिक्रिया मांगते हैं। पैप्स में से एक शख्स कहता है- 'कंगना जी बोल रही थीं आज कल देश की हालत बहुत खराब है, मोदी जी सही हैं या गलत हैं, ऑक्सीजन नहीं मिल रही है कई कई जगह पे, हमारे लिए, देश के लिए तो इस पर आप क्या बोलना चाहेंगी'। ये सुनकर राखी पूछती हैं- 'नहीं मिल रही है? ओहो कंगना जी आप देश की सेवा कीजिए ना प्लीज। इतने करोड़ों रुपए हैं आपके पास, ऑक्सीजन खरीदिए और लोगों में बांटिए, हम तो यही कर रहे हैं।'