Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
मनोरंजन

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज Rakhi Sawant ने लगवाई, फैंस से किया वैक्सीनेशन कराने का आग्रह

18 साल से 44 साल के लोगों के लिए शुरू हुए वैक्सीनेशन में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर अपना वैक्सीनेशन करा रहे हैं। साथ ही अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इसी बीच एक्ट्रेस राखी सावंत ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। अपने वैक्सीनेशन की वीडिय
Share:
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज Rakhi Sawant ने लगवाई, फैंस से किया वैक्सीनेशन कराने का आग्रह
Read in your preferred language.

18 साल से 44 साल के लोगों के लिए शुरू हुए वैक्सीनेशन में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर अपना वैक्सीनेशन करा रहे हैं। साथ ही अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इसी बीच एक्ट्रेस राखी सावंत ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। अपने वैक्सीनेशन की वीडियो को राखी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो वैक्सीन लगवाते वक्त डरी हुई हैं और नर्स से बात करती दिख रही हैं। इस दौरान वो अपना आगामी सॉन्ग तेरे दिल में मेरी एंट्री, मेरे दिल में तेरी एंट्री भी गाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान नर्स उन्हें वैक्सीन की डोज लगा देती हैं, ‘जिसके बाद वो कहती हैं हो गया। कोविशील्ड मैंने लगवा ली पहला डोज लगवा लिया। मेरा नया वीडियो आने वाला है जरूर देखना और जाकर वैक्सीन लगवाओं।’

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंन कैप्शन लिखा, ‘हो गई मेरी पहली डोज! अब इंतजार करों मेरी नई वीडियो का।’ राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही उनके इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

राखी सावंत से पहले बॉलीवुड के कई सितारें वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान, फरहान अख्तर, अंकिता लोखंडे, निकिता दत्ता, शत्रुघन सिन्हा जैसे कई स्टार वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।

इससे पहले सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो खुशी जाहिर करते हुए मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में वो बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस के न्यू सॉन्ग पानी-पानी को भी गाती हुई भी नजर आ रही हैवीडियो की शुरूआत में वो फोटोग्राफर को पोज देती दिख रही हैं लेकिन उनके अगले सेकेंड ही वो खुशी जाहिर करते हुए कूदती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो भागते हुए अपनी कार में बैठ जाती हैं। इसके बाद फोटोग्राफ उन्हें फॉलो करते हैं।