Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 PM
मनोरंजन

राजकुमार राव को मिला था अमिताभ बच्चन की फिल्म में 3 सेकंड का स्क्रीन टाइम, कृति सेनन ने उड़ाया मजाक

सोनी टीवी (Sony Tv) के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Karodpati 13) के शानदार शुक्रवार के आज के एपिसोड की शुरुआत में कृति सेनन (Kriti Sanon) अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी ज्यादा नर्वस नजर आ रही थीं, तब राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने कहा कि उन्हें घबराने की
Share:
राजकुमार राव को मिला था अमिताभ बच्चन की फिल्म में 3 सेकंड का स्क्रीन टाइम, कृति सेनन ने उड़ाया मजाक
Read in your preferred language.

सोनी टीवी (Sony Tv) के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Karodpati 13) के शानदार शुक्रवार के आज के एपिसोड की शुरुआत में कृति सेनन (Kriti Sanon) अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी ज्यादा नर्वस नजर आ रही थीं, तब राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने कहा कि उन्हें घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ स्क्रीन शेयर की हैं और उस दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद उन्हें 'एबी' नाम से पुकारने को कहा है.
जब केबीसी 13 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन और राजकुमार राव के नाम की घोषणा की तब मंच पर आते ही राजकुमार ने अमिताभ बच्चन को उनके साथ एक कैमरा में देखकर 5 सेकंड खड़े रहने के लिए कहा. अमिताभ बच्चन और कृति सेनन राजकुमार का यह रवैया देख थोड़ी देर के लिए दंग रह गए.