Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
Entertainment

Rahul Vaidya-Disha Parmar Wedding: दिशा की मेहंदी रस्म की पहली तस्वीर, राहुल ने दिखायी वेडिंग ड्रेस की झलक

राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध रहे हैं और दोनों परिवार इस वक़्त तैयारियों में मसरूफ़ हैं। बुधवार को दिशा की मेहंदी रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें उनकी दोस्त ने शेयर की हैं। वहीं, राहुल दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपनी वेडिंग ड्रेस की झलक सोशल मीडिया के ज़रिए साझा क
Share:
Rahul Vaidya-Disha Parmar Wedding: दिशा की मेहंदी रस्म की पहली तस्वीर, राहुल ने दिखायी वेडिंग ड्रेस की झलक
Read in your preferred language.

राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध रहे हैं और दोनों परिवार इस वक़्त तैयारियों में मसरूफ़ हैं। बुधवार को दिशा की मेहंदी रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें उनकी दोस्त ने शेयर की हैं। वहीं, राहुल दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपनी वेडिंग ड्रेस की झलक सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की। 

राहुल और दिशा ने पिछले हफ़्ते अपने फैंस को ज़बरदस्त तोहफ़ा दिया, जब उन्होंने शादी का कार्ड शेयर करके सूचना दी कि 16 जुलाई को दोनों शादी कर रहे हैं। दिशा की दोस्त एक्ट्रेस वेदिका भंडारी ने मेहंदी रस्म की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की, जिसमें गुलाबी और सफेद लहंगा-चोली पहने हुए दिशा बेहद ख़ूबसूरत दिख रही हैं। उनके बैठने की जगह को फूलों से सजाया गया है और उस पर लिखा है- दुल्हनिया।

दिशा के दोनों हाथों पर मेहंदी लगायी जा रही है। वहीं, दिशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो साझा की, जिसमें वो मेकअप करवाती दिख रही हैं। इस तस्वीर से साथ दिशा ने लिखा- So it begins... यानी अब आरम्भ हो रहा है। 

वहीं, राहुल ने अपनी इंस्टा स्टोरी के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी शादी की विभिन्न रस्मों में पहने जाने वाले कपड़ों की झलक दिखा रहे हैं। एक और तस्वीर में राहुल ने उन गिफ्ट्स को शेयर किया है, जो फैंस और फ्रेंड्स की तरफ़ से आने लगे हैं। इनमें राहुल और दिशा की फ्रेम्ड फोटो हैं। इसके साथ लिखा है- यह सब बहुत ख़ूबसूरत और ख़ास है। 

बता दें, राहुल और दिशा ने पिछले हफ़्ते शादी की सूचना दी थी। कार्ड में लिखा था- बड़ों के आशीर्वाद से हम लोगों को यह ख़बर साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि 16 जुलाई को हम शादी कर रहे हैं। इस नये सफ़र में हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की ज़रूरत है। इसके साथ The DisHul Wedding हैशटैग लिखा गया था। दोनों के दोस्तों और फैंस ने बधाई दी।