Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

रायबरेली :सर्राफा व्यवसायियों की बैठक थाने में आयोजित की गई

स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने कस्बे के सर्राफा व्यवसायियों की एक बैठक थाने में आयोजित की जिसकी अध्यक्षता स्वयं कोतवाली प्रभारी द्वारा की गई l सर्राफा कारोबारियों की बैठक में सभी व्यापारियों से बारी बारी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए कोतवाली प्र
Share:
रायबरेली :सर्राफा व्यवसायियों की बैठक थाने में आयोजित की गई
Read in your preferred language.

स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने कस्बे के सर्राफा व्यवसायियों की एक बैठक थाने में आयोजित की जिसकी अध्यक्षता स्वयं कोतवाली प्रभारी द्वारा की गई l

सर्राफा कारोबारियों की बैठक में सभी व्यापारियों से बारी बारी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए कोतवाली प्रभारी ने कहां की सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के बाहर व अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं जिससे कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी जा सके और व्यापारी भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें l फिर भी यदि कोई दुकानदार अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है तो बिना किसी संकोच के पुलिस से मदद ले सकता है और व्यापारियों की सुरक्षा का ध्यान हर हाल में रखा जाएगा l जिससे व्यापारी निर्भीक होकर अपना कारोबार निपटा सकें l

इस बैठक में प्रमुख रूप से स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सागर के नेतृत्व में सर्राफा व्यवसाई विकास सोनी अजय सोनी सुनील गुप्ता राहुल सोनी राजकुमार गुप्ता पिंटू सोनी उमेश सोनी करुणा शंकर के अतिरिक्त युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित शुक्ला के साथ-साथ कस्बे के दर्जनों सर्राफा व्यवसाई मौजूद रहे l

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य