Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

पूरनपुर। शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पहुंचकर छात्रों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आने बाली कठिनाइयों पर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।

पूरनपुर; नगर के पंकज कालोनी में स्थित शिक्षा संस्कार कोचिंग में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बरखेड़ा विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं नए साल में बच्चों को शिक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण टिप्स बताएं तथा सभी बच्चों से मेहनत और
Share:
पूरनपुर। शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पहुंचकर छात्रों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आने बाली कठिनाइयों पर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।
Read in your preferred language.

पूरनपुर; नगर के पंकज कालोनी में स्थित शिक्षा संस्कार कोचिंग में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बरखेड़ा विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं नए साल में बच्चों को शिक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण टिप्स बताएं तथा सभी बच्चों से मेहनत और लगन से पढ़ाई-लिखाई करते हुए अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे को यदि उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कोई कठिनाई महसूस हो, तो उनको तुरन्त अवगत कराएं। ऐसे बच्चे को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने नववर्ष पर बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सेंटर के संचालक प्रेमसिंह कुशवाहा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह, मिलाप सिंह, चमन सिंह, गोपाल वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, नरेंद्र वर्मा, बालकृष्ण दीक्षित, सूबेदार मेजर गुरुचरण सिंह आदि मौजूद रहे।