Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
मनोरंजन

Priyanka Chopra की लेटेस्ट तस्वीरों ने लूटी महफ़िल, व्हाइट बोल्ड ड्रेस में पहुंची अपने रेस्टोरेंट, लुक पर फिदा हुए पति

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लगातार सुर्खियों में हैं। वह अक्सर पति और परिवार संग अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती रहती है
Share:
Priyanka Chopra की लेटेस्ट तस्वीरों ने लूटी महफ़िल, व्हाइट बोल्ड ड्रेस में पहुंची अपने रेस्टोरेंट, लुक पर फिदा हुए पति
Read in your preferred language.

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लगातार सुर्खियों में हैं। वह अक्सर पति और परिवार संग अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। वहीं इन दिनों प्रियंका अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। ​न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड को प्राथमिकता दी गई है। बीते दिनों प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची थीं और इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह पतली स्ट्रैप्स, हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने गोल्डन हील्स, गोल्डन रिस्ट वॉच और मैचिंग ब्रेसलेट कैरी किए था। वहीं प्रियंका ने अपने बालों को हाई बन बना कर स्टाइल दिया था। तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा - 'न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।'

प्रियंका की इन तस्वीरों को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स और उनके पति निक जोनस भी काफी पंसद किया और कमेंट कर उनकी तारीफ की। निक ने पत्नी के लुक पर प्यार जताने वाला स्माइली इमोटिकॉन पोस्ट किया। इलियाना डिक्रूज ने कमेंट किया- ‘Gurlll’। प्रियंका के फैन भी उनकी तस्वीरों पर हॉर्ट, फायर ओर ब्यूटीफूल जैसे कमेंट कर उनकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। अबतक इन तस्वीरों को 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।