Monday, 14 September 2026 | 10:41 PM
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं,खून से लथपथ तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर भी करती हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करत
Share:
प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं,खून से लथपथ तस्वीर हुई वायरल
Read in your preferred language.

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर भी करती हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है।
प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। इसमें उनके चहरे पर मिट्टी लगी हुई है और जबकि दूसरी तस्वीर में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। पहली तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'क्या असली और क्या नहीं है।' दूसरी तस्वीर में उन्होंने बताया कि आईब्रो पर लगी चोट असली है और माथे पर लगी चोट नकली है।
तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उनके फैंस उन्हें उनका ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी परेशान भी हो गए हैं।
फिल्म की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में वह रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो के साथ नजर आएंगी।अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो प्रियंका को जल्द ही टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में भी देखा जा सकता है। प्रियंका कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं।