Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
Entertainment

कोरोना पीड़ितों की मदद को प्रियंका और निक जोंस ने मिलकर जुटाए 5 करोड़ रुपए

प्रियंका चोपड़ा ने यह बताने की कोशिश की है कि किस प्रकार भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैली है। मरीजों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए छटपटाते हुए नहीं देखा जा सकता है। वहीं डॉक्टर अस्पतालों में चीजों की कमी होने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर को
Share:
कोरोना पीड़ितों की मदद को प्रियंका और निक जोंस ने मिलकर जुटाए 5 करोड़ रुपए
Read in your preferred language.

प्रियंका चोपड़ा ने यह बताने की कोशिश की है कि किस प्रकार भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैली है। मरीजों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए छटपटाते हुए नहीं देखा जा सकता है।

वहीं डॉक्टर अस्पतालों में चीजों की कमी होने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर को रोकने की बात कहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'भारत में कोरोना की लहर को रोकने की लड़ाई अभी भी जारी है। आपका सहयोग बड़ा परिवर्तन ला सकता है। आपका सहयोग जान बचा सकता है।' प्रियंका चोपड़ा ने अब तक इस अभियान के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि जुटा ली है।
प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से अपील की है कि वह आगे आकर इस महामारी से निपटने में अपना सहयोग दें। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ शादी कर ली है। उन्होंने निक जोनास से राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।
प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी पिछली फिल्म द वाइट टाइगर थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका थी। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि काफी वायरल भी होती हैं।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर रही है। इसके अलावा वह खुद का म्यूजिक वीडियो भी बनाती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया किया है। इनमें ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर जैसे कलाकार शामिल है।