Thursday, 26 November 2026 | 8:55 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज,विशेष अभियान दिवस 29 एवं 30 नवंबर को आयोजित होंगे,

Share:
प्रयागराज,विशेष अभियान दिवस 29 एवं 30 नवंबर को आयोजित होंगे,
प्रयागराज,विशेष अभियान दिवस 29 एवं 30 नवंबर को आयोजित होंगे,

जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी 29 नवंबर एवं 30 नवंबर 2026 (शनिवार एवं रविवार) को निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं।

उक्त विशेष अभियान दिवसों पर ऐसे सभी नागरिक, जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा कर चुके हैं, उनसे अपील है कि वे अपने संबंधित मतदेय स्थल पर जाकर बीएलओ से संपर्क करें तथा फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।

इसके अतिरिक्त, पात्र नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET ऐप के माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं तथा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।

आपका वोट, आपका अधिकार। मतदाता बनें, लोकतंत्र को मजबूत करें।