Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
India

पीलीभीत : खेल निदेशालय उ0प्र0 के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय पीलीभीत व जिला प्रशासन के सहयोग से शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने किया दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दौड़ बालक/बालिका ओपन वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस रेस का उद्घाटन विधायक सदर संजय सिंह गंगवार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर मनोज यादव जिला संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गय
Share:
Read in your preferred language.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दौड़ बालक/बालिका ओपन वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस रेस का उद्घाटन विधायक सदर संजय सिंह गंगवार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर मनोज यादव जिला संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम के लाइफ टाइम मेम्बर अनूप अग्रवाल, हरिपाल सिंह यादव, जगदीश सक्सेना एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुरूष ओपन वर्ग में प्रथम अजय कुमार, द्वितीय रोहित कुमार, तृतीय तिलकराम गंगवार, चतुर्थ गनपद यादव, पंचम प्रदीप कुमार एवं महिला ओपन वर्ग में प्रथम प्रियांशी राठौर, द्वितीय भावना, तृतीय पायल वर्मा, चतुर्थ कोमल राठौर, पंचम प्रीती को पुरस्कार वितरण विधायक सदर जी के कर कमलों द्वारा विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राजेश शुक्ला, दीपू शुक्ला, महेश कुमार, अविनाश कुमार शर्मा, सतीश कुमार द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। अन्त में क्रीडा अधिकारी ने मुख्य अतिथि व गणमान्य व्यक्तियों खिलाडियों का आभार व्यक्त किया।

संवाददाता गोकिल प्रसाद मौर्य